खरसावां के कुम्हारसाई में सरकार की हर घर नल जल योजना जमीनी स्तर पर फेल

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत पंचायत खरसावां के कुम्हार साई में सरकार की हर घर नल जल योजना जमीनी स्तर पर फेल है।ग्रामीण पीने के पानी की समस्या से परेशान है यह समस्या गर्मी का मौसम आते हैं बढ़ जाती है कुम्हार साई में निर्माण की गई चार नलकूपों में से दी खराब है गांव के ग्रामीण इन्हीं दो नलकूपों पर निर्भर है। कोई बार शिकायत करने के बाद भी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ओर से इन नलकूपों को मरम्मत तक नहीं कराई गई है इस कारण रोजाना सुबह नलकूपों पर पानी भरने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती है।

दो सोलर ऊर्जा संचालित पावर पंप का भी निर्माण किया गया है। इसमें से एक करीब दो माह पूर्व आंधी तूफान से पेड़ गिरने से प्लेट व सिंटेक्स पूरी तरह क्षेत्रग्रस्त हो गया है दूसरे में सोलर संचालित पंप के सिंटेक्स मैं छेद होने के कारण पानी तो चढ़ रहा है परंतु ठहराव नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या गांव को निजात दिलाने की लिए कुम्हार साई में पेयजल पूर्ति योजना शुरू करने की मांग की है सरकार की योजना को धरातल पर उतरने में पेयजल एवं स्वच्छता विश्व विभाग के पदाधिकारी अक्षम साबित हो रहा है इस गांव की आबादी करीब चार सौ है यहां के लोगों को पानी की समस्या से हर रोज दी चार हीना पढ़ रहा है।
