एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, स्ट्रेचर पर दुल्हन के साथ लिए सात फेरे; लोग हुए भावुक
मेदिनीनगर। शहर के शाहपुर पुल स्थित कोयल रिवर व्यू होटल में एक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां पर दूल्हा एम्बुलेंस से विवाह स्थल पर आया फिर स्ट्रेचर की मदद से उसे मंडप तक पहुंचाया गया।दूल्हे के इस जज्बे की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।यह कहानी गढ़वा जिले के कांडी निवासी एक ऐसे युवक की है जिसने जीवनसंगिनी का जिंदगीभर साथ निभाने का वादा किया और घायल अवस्था में ही एंबुलेंस में सवार होकर मंडप में शादी रचाने पहुंच गया।दुल्हन प्रेरणा अपने पति के इस जज्बे से काफी प्रभावित हुई। विवाह समारोह में लोगों को यह एक अनूठा नजारा देखने को मिला. दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिये एम्बुलेंस से आया. बाद में स्ट्रेचर के सहारे दूल्हे को मंडप तक पहुंचाया गया।बता ने की दूल्हे का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था।जिसमे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया लेकिन तमाम परेशानियों को दरकिनार कर तय तिथि पर ही शादी करने का उसने फैसला किया. दूल्हे ने विपरीत परिस्थितियों में भी जीवनसंगिनी का जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हुये सात फेरे लिये।दूल्हे के इस जज्बे को देखते हुये शादी समारोह में मौजूद सभी लोग भावुक हो गये।जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के कांडी गांव निवासी सुदर्शन मिश्रा के पुत्र चंद्रेश मिश्रा का विवाह चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी बांध निवासी मिथिलेश मिश्रा के पुत्री प्रेरणा मिश्रा के साथ 25 जून को होना था। इसी बीच शादी के कुछ दिन पहले ही चंद्रेश मिश्रा का सड़क दुर्घटना में एक पैर फ्रैक्चर हो गया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चंद्रेश के घायल होने पर घर के सभी लोग चिंतित हो गए सभी ने कहा कि अब शादी के डेट को बढ़ाना पड़ेगा।परंतु चंद्रेश मिश्रा ने परिजनों से कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है,शादी का डेट जिस दिन रखा गया है,शादी उसी दिन होगा। चंद्रेश के बात को मान कर घर वालों ने भी उसी डेट में शादी करने का फैसला लिया। अपने शादी के दिन चंद्रेश एक एंबुलेंस मंगवाया और उसी से शाहपुर कोयल नदी स्थित कोयल रिवर ब्यू होटल में शादी के मंडप में शादी करने पहुंच गया।यह नजारा देख बराती सराती के लोग दंग रह गए। शादी में आए सभी मेहमान व साथियों ने चंद्रेश मिश्रा की जमकर तारीफ की।
Medininagar. A wedding at Koyal River View Hotel located at Shahpur bridge in the city has become a topic of discussion. Where the groom came to the wedding venue in an ambulance, then with the help of a stretcher, he was taken to the mandap. This spirit of the groom is being praised everywhere. Promised to fulfill and in an injured state, riding in an ambulance reached the mandap to get married. Bride Prerna was greatly impressed by her husband’s gesture. People got to see this unique sight in the marriage ceremony. The groom came in an ambulance to pick up his bride. Later, the groom was taken to the mandap with the help of a stretcher. It was told that the groom had met with an accident a few days ago. In which one of his legs was fractured, but bypassing all the problems, he decided to get married on the fixed date. The groom took seven rounds, promising to be with his life partner even in adverse circumstances. Seeing this spirit of the groom, all the people present at the wedding ceremony became emotional.According to the information, the son of Sudarshan Mishra, a resident of Kandi village in Garhwa district Chandresh Mishra was to be married on June 25 with Prerna Mishra, daughter of Mithilesh Mishra, a resident of village Paneri Dam of Chainpur police station area. Meanwhile, a few days before the marriage, Chandresh Mishra got a leg fracture in a road accident, in which he was seriously injured. When Chandresh got injured, all the people of the house got worried and everyone said that now the date of marriage will have to be extended. Will happen on the same day. Following Chandresh’s advice, the family members also decided to get married on the same date. On the day of his wedding, Chandresh called for an ambulance and from there Shahpur reached the wedding pavilion at the Koyal River Beau Hotel located on the Koyal River. The people of Barati Sarati were stunned to see this scene. All the guests and companions who came to the wedding praised Chandresh Mishra fiercely.
