Categories

October 27, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा के जंगलों में IED ब्लास्ट में जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

झारखंड: चाईबासा के जंगलों में बीते 30 मई को सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा कमांडो सुनील कुमार IED विस्फोट की चपेट में आ गये। पहले उन्हें राउरकेला ले जाया गया, लेकिन जब हालत बिगड़ने लगी, तो बिना देरी किये आज उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल लाया गया। एयरपोर्ट से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

दरअसल यह मुठभेड़ चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगलों में हुई, जहां झारखंड और ओडिशा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था। माओवादियों से हुई इस झड़प के बाद नक्सली अंधेरे और पहाड़ों का सहारा लेकर भाग निकले, लेकिन पीछे छोड़ गये बारूद, खतरे और सबूत।

मुठभेड़ के बाद मिले विस्फोटक, रोज़मर्रा की वस्तुएं और IED से साफ था कि यह इलाका पूरी तरह बिछाया गया था एक जाल की तरह, लेकिन सुनील जैसे जवानों की वजह से ये जाल कामयाब नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *