Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटपानी के देशावली-अरगुण्डी पथ और बारिपी से चारिया पथ सुदृढीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

ग्रामीण विकास विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत देशावली से अरगुण्डी तक 1‐7 किलोमीटर तक 111.589 लाख की लागत से पथ के सुदृढीकरण कार्य एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत बारिपी रोड से चारिया गांव तक 3.1 किलोमीटर तक 169.3 लाख की लागत से पथ के सुदृढीकरण कार्य किया जाएगा. जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई के द्वारा किया गया।

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खूंटपानी क्षेत्र के विकास के लिए लोग हमें अपना मार्गदर्शन करे. सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से खूंटपानी का विकास होगा. खरसावां विधानसभा क्षेत्र का विकास के लिए मुझे चुना गया है. हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो. उन्होने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है. क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है. विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा. क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है।

हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है. यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है. उन्होने कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है. जो भी सड़के जर्जर है. सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा. क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है. श्री गागराई ने कहा कि हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य है. इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, बबलू गोडसोरा, राहुल गोप, बिंदु तियु, दिनेश हाईबुरू, कोना पुरती, अशोक मुंडरी, विरेंद्र जामुदा, शशिकला पुरती, दुर्गा गोप, मुकेश हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *