जमशेदपुर से 6 दिनो से लापता ट्रेनिंग विमान को नेवी की टीम ने निकाला बाहर
भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे 6 दिनो से लापता ट्रेनिग विमान को चांडिल डेम्प की सैकडो फिट नीचे से बाहर निकलने पर लगाए गए । जहा पूर्व सैनिक ने कहा यह भारतीय सेना ही है जो इस चुनौती को स्वीकार करते हुए असंभव को संभव कर दिखाई है ।

जमशेदपुर के सोनारी एयर पोर्ट से 20 अगस्त को उड़ा ट्रेनिग विमान को आज चांडिल डेम्प के गहराइयों से भारतीय सेना ने निकल लिया है। यह अल केमिस्ट ट्रेनिग एयर क्राफ्ट जमशेदपुर से सुबह10.30 में उड़ा था जिसमे दो पायलट थे जो मात्र 4 घंटे असमान में उड़ने के बाद ही रेडायर से गायब हो गए थे। जिसे दलमा के जंगल और पहाड़ियों पर खोजा गया था .

फिर एक दिन बाद एक मछुवारे से स्नान क्रिया के समय देखे जाने पर मिले संकेत पर चांडिल डेम्प में खोज बिन किया गया जहा सबसे पहले एनडीआरएफ और जिला प्रशासन ने खोजबीन की जब सफलता नही मिली तो नेवी को निमंत्रण दिया गया और तीसरे दिन नेवी ने कमान संभाला फिर अचानक तीसरे दिन एक पायलट का शव पानी पर तैरता मिला फिर चौथे दिन दूसरे पायलट का शव भी पानी में मिला जिसकी पहचान के बाद एयर क्राफ्ट को खोजने की कवायद सुरु की गई .

नेवी को पता चला की एयर क्राफ्ट नीचे पानी में घुसा पड़ा है तब जा कर तीन दिन की मेहनत के बाद आज रात्रि लगभग 9 बजे एक बड़े गुब्बारे की मदद उसे बाहर निकाला गया । जिस मौके पर क्षेत्र वासी सहित जिला मौजूद दिखी जहा नेवी के जवानों ने भारतीय सेना जिंदा बाद के मारे लगाए वही स्थानीय चांडिल co ने कहा यह बड़ी चुनौती थी जिसे पूरा कर लिया गया है । वही पूर्व सैनिक ने कहा बड़ा टास्क था जिसे धीरे धीरे परिस्थिति को देखते समझते हुए कई उपकरण की मदद ले बाहर निकाला गया है जो भारतीय सेना की उपलब्धि है।
