Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में चल रहे अखंड पाठ की हुई समाप्ति, नवनियुक्त प्रधान सतबीर सिंह सत्ते ने जताया CGPC का आभार

टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब को सतबीर सिंह सत्ते के रूप में युवा और ऊर्जावान प्रधान मिल गया है : भगवान सिंह

सरदार सतबीर सिंह सत्ते के सर्वसम्मति से टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बनने पर गुरु साहिब के शुकराना स्वरूप टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में 8 तारीख से चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति के उपरान्त भोग रखा गया जहां तकरीबन 1500 की संख्या में सिख संगत मौजूद थी. इस दौरान गुरु साहिब की हजूरी में रागियों द्वारा शबद कीर्तन किया गया।

मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मुख्य सेवादार सरदार भगवान सिंह को नवनियुक्त प्रधान सतबीर सिंह सत्ते ने सरोपा भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया.इस अवसर पर सरदार भगवान सिंह ने कहा कि आज यहाँ पर संगत के सहयोग से सभी प्रत्याशियों ने आपसी सहमति से प्रधान चुनकर समाज में एक उदाहरण पेश किया है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है, सरदार सतबीर सिंह सत्ते प्रधान बनने से पूर्व भी निस्वार्थ भावना से सेवा कार्य करते थे।

वहीं नवनियुक्त प्रधान सरदार सतबीर सिंह सत्ते ने सभी का अभिवादन कर सभी को साथ लेकर सेवा करने की बात कही.इस दौरान जिन सज्जनों की उपस्थिति रही उनके नाम इस प्रकार हैं- सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह,टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवं CGPC चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते,महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला,

मुख्य सलाहकार एवं टीनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर,चंचल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू,सुरिंदर सिंह छिंदा, सरबजीत ग्रेवाल , नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह, हरविंदर सिंह सोनी, करतार सिंह बाजवा, नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह, बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह एवं मानगो,सीताराम डेरा,नामदा बस्ती,बिरसानगर एवं विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी के प्रमुख सदस्य,सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान,नामदा बस्ती एवं बिरसानगर स्त्री सत्संग सभा की भी मौजूदगी रही।

नई कमिटी का गठन एवं विस्तार

इस दौरान प्रधान सरदार सतबीर सिंह जी ने अपनी नई कमेटी का गठन किया एवं कहा कि बहुत जल्द ही कमेटी का विस्तार कर के नए सदस्यों को जोड़ेंगे एवं स्कूल कमेटी भी जल्द ही बनाई जाएगी.कमेटी के सदस्यों का नाम इस प्रकार है

Chairman(1) Malkit Singh Lallu, (2) Sukhdev Singh malli, (3) Balbir Singh bablu

President:- Satbir Singh Vice president (1) Ranjeet Singh (2) Jasbir Singh shera, Gl Secratory (1) Jaswant Singh (2) Charanjeet Singh Office Secratory (1) Ranjeet Singh, (2) Karnail Singh, SpokePerson (1) Nanak Singh, (2) Baljeet Singh Sansoa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *