राजनगर के छेलकानी में रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थाना प्रभारी कहां नशा पान से दूर रहकर बच्चों को दे अच्छी शिक्षा
राजनगर प्रखंड के ग्राम छेलकानी में रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल का आज हुआ उद्घाटन। स्कूल के डायरेक्टर सह प्रिंसिपल साधन ज्योतिषी ने बुके देकर मुख्य अतिथि राजनगर थाना प्रभारी चन्दन कुमार यादव को स्वागत किया। विशेष अतिथि के रूप में छेलकानी गांव के ग्राम प्रधान अरूप कुमार पति, बिक्रमपुर के ग्राम प्रधान राम प्रसाद महतो, लक्ष्मीपोसी ग्राम प्रधान सुसेन महतो , बुरूडीह के ग्राम प्रधान महादेव पति एवं डुमरडीहा पंचायत के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि आज के युवा नशे के अधिक हो रहे हैं।जिससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को से नशापान एवं बुरे आदत से दूर रहने के लिए, बच्चों को अच्छे शिक्षा देने के लिए अपील की। रेनबो इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर साधन ज्योतिषी सिंह ने कहा की रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल आपके बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार मय में शिक्षा प्रदान करती है, ग्रामीण क्षेत्र में कोई बच्चे अंग्रेजी स्कूल में पढ़ना चाहते हैं लेकिन परिवार की आर्थिक कारणों से अंग्रेजी स्कूल में फीस भुगतान करने में असमर्थता के कारण वंचित रह जाते हैं , इसलिए उसे गरीब बच्चों को सबसे कम फीस पर अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा मिल पाएगी।

इस स्कूल में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा ।नि:शुल्क एडमिशन और सबसे कम फीस पर अच्छी और संस्कार में शिक्षा सिर्फ रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल में ही दे सकता हैं उद्घघाटन कार्यक्रम में रविकांत गोप, नुनु राम महतो, सत्य किंकर पति, कुशध्वज पति, राकेश पति, मुनि पति,,बादल पति,राकेश पति, मनोज पति, शिवापंडा ज्योतिषी , कुंदन ज्योतिषी, अशोक मिस्त्री, जमिनि महाकुड,विषय प्रधान , जमिनि महाकुड, सुमित्रा आर्चाय , बिसेन बिसेई ,चांडी गोप, अनूप मंडल, विष्णु प्रधान , अरुण बारिक ,सिमा देवी ,पदमचरण ज्योतिषी, आलोक पति, मुनी पति, शंकर मंडल , गणमान्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
The police station in-charge arrived at the inauguration ceremony of Rainbow Smart English School in Chhelkani, Rajnagar, where he said that he should give good education to the children by staying away from drug addiction
