सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के प्रस्ताव को रेलवे की DRUCC बैठक में जोरदार तरीके से उठाया, जल्द मिलेगी स्वीकृति – मनोज चौधरी
रेलवे की DRUCC बैठक में सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के मुद्दे को मनोज चौधरी ने जोरदार तरीके से उठाया श्री चौधरी ने नव पदस्थापित मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया से शिष्टाचार मुलाकात कर पवित्र ग्रंथ गीता दैनन्दिनी डायरी भेंट कर चक्रधरपुर मंडल में उनका स्वागत किया।

DRUCC की बैठक में उन्होंने इन प्रस्तावों को जोरदार तरीके से उठाया :
1.पिछले बैठक में पारित कला संस्कृति की राजधानी जिला मुख्यालय सरायकेला को रेलवे नेटवर्क से जोडने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जनता की असुविधा और रेलवे स्टेशन की मांग को गति प्रदान करने के विषय को गंभीरता से लेने संबंधी प्रस्ताव रखा क्योंकि रेल मंत्रालय एवं भारत सरकार के कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) के अनुसार देश के सभी जिला मुख्यालयों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के तहत सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के पारित प्रस्ताव पर अमली जामा पहनाने का काम जल्द किया जाए।

2.मंडल अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत योजना हेतु चयनित 15 स्टेशनों के विकास का काम काफी धीमी गति से चल रहा है भविष्य में 15 स्टेशनों के विकास के काम तीव्र गति देते हुए यात्रियों को जल्द सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया जाए।
3.सबसे अधिक राजस्व देने वाला मंडल के कोल्हन कमिश्नरी चाईबासा जिला मुख्यालय रेलवे सुविधाओं में कई दशकों से वंचित है रेलवे द्वारा यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे मंत्रालय और भारत सरकार की प्रतिबद्धताओं में है इसलिए चाईबासा कमिश्ररी मुख्यालय में पैसेंजर यार्ड (PIT) का निर्माण अति आवश्यक है। जिससे टाटानगर स्टेशन का लोड भी कमेगा एवं टाटानगर से खुलने वाली कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल करते हुए चाईबासा से चलाया जा सकेगा। पैसेंजर यार्ड संबंधित प्रस्ताव पारित किया जाए।

4.जन शताब्दी को हावड़ा से बडबील के जगह, बडबील से हावड़ा चलाने का प्रस्ताव
5.बडबील पुरी ट्रेन को चाईबासा से पुरी चलाने का प्रस्ताव
6.गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल (GCT) के तहत क्षेत्र के लोगों को नियोजन से जोड़ने के उद्देश्य से इसका निर्माण हेतु महालीमुरूप या वीरबांस के नजदीक स्थल का चयन करने संबंधित प्रस्ताव।
7.कान्डरा स्टेशन में हटिया हावड़ा, टाटा गोड्डा, टाटा आसनसोल, सुपर इत्यादि ट्रेन के ठहराव से संबंधित प्रस्ताव पारित किया जाए।

8.क्षेत्र की प्रगति और क्षेत्रवासियों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए सीनी रेलवे वर्कशॉप का विस्तार से संबंधित प्रस्ताव पास किया जाए।
9.मंडल अंतर्गत हमारे नजदीक के स्टेशन सिनी का कायाकल्प आत्मनिर्भर भारत योजना है हेतु चल रहा है जिससे बाजार के मार्ग को क्षतिग्रस्त हो गया है क्षतिग्रस्त मार्ग को प्राथमिकता के साथ अविलंब दुरुस्त कराने का प्रस्ताव पारित किया जाए।
10.बीरवास से हॉल्ट को स्टेशन में तब्दील करने का प्रस्ताव पारित किया है।
11.रायरंगपुर स्टेशन से भुवनेश्वर, हावड़ा एवं दिल्ली के लिए नई रेल गाड़ियां चलाने का प्रस्ताव 12.सीजन में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए Extra वोगी लगाने का प्रस्ताव।
