Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जनता 400 पार के झांसे में नहीं आयेगी, सीधे तड़ीपार करेगी : मुन्ना सुंडी

चाईबासा: जनता 400 पार के झांसे में नहीं आयेगी, सीधे तड़ीपार करेगी। जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, नौकरी, रोजगार चाहिए । इस पर भाजपा नहीं बोलेगी, भाजपा के प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा झामुमो को बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रही है। यह बातें टोन्टो प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष मुन्ना सुंडी ने टोन्टो प्रखंड के ग्राम टोन्टो के रोयागुटू में जगन्नाथपुर और चाईबासा विधासभा छेत्र बुंडू, और टोन्टो पंचायत स्तरीय ग्राम के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि श्रीमती कोड़ा को यह बताना चाहिए कि अपने विधायक, सांसद और अपने पति मधु कोड़ा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में सिंहभूम की जनता के लिए क्या क्या कार्य किया है। इसी काम के ऐवज में जनता से वोट मांगना चाहिए। परंतु ऐसा न कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की तरह उल्टी सीधी बातें कह कर जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर झारखंड की जनता की गरीबों का हक मारने का काम किया। वहीं झारखंड सरकार ने जनता को 20 लाख आबुआ आवास देकर गरीबों को राहत देने का काम कर रही है। चुनाव के दौरान जनता को दिए गए वादा को पूरा नहीं करती है , जिसका कई उदहारण है जिसे यहां की जनता बखुबी जानती है।

भाजपा के प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा बताएं लोकसभा में 272 के आंकड़ा से सरकार बनती है या 400 पार से बनती है। जिसका नारा दिया जा रहा है की अबकी बार 400 पार, इसका मतलब स्पष्ट है कि की संविधान को बदलने के लिए सविधान के अनुच्छेद 368 के तहत लोकसभा सदन में संविधान में संशोधन होता है इसके लिए 2/3 बहुमत की जरूरत होती है। इसलिए भाजपा ने एक षडयंत्र के तहत लोकसभा में 400 पार का नारा दिया है , ताकि संविधान को बदला जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *