Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बीती रात हुई सड़क हादसे में मारे गए पिता पुत्री के परिजनों के साथ बस्तीवासियों ने किया जेम्को चौक जाम, मुआवजा और दोषी वाहन को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को के समीप बीती रात हुई सड़क हादसे में मारे गए नुवोको सीमेंट प्लांट के ठेका श्रमिक कृष्णा शर्मा और उनकी पुत्री अंजली शर्मा एवं घायल पुत्र विक्की शर्मा को मुआवजा और दोषी वाहन को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों के साथ बस्ती वासियों ने जेम्को चौक जाम कर दिया है।

आक्रोशित लोग जगह- जगह टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस यह पता लगाने में विफल रही है की घटना आखिर कैसे हुई। बता दे कि मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास तीनो पिता- पुत्र एवं पुत्री स्कूटी पर सवार होकर स्टेशन से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पिता कृष्णा शर्मा एवं पुत्री अंजली शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि पुत्र विक्की शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।इधर आगजनी और सड़क जाम की सूचना पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *