Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग का विगत एक माह से चल रहा हड़ताल समाप्त

सरायकेला: झारखंड राज्य अनुसचिविय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग का विगत एक माह से चल रहा हड़ताल समाप्त हो गया. सरकार के अपर सचिव प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग द्वारा संघ के पदाधिकारीयों के साथ की गई वार्त्ता के पश्चात हड़ताली कर्मचारी हडताल खत्म करने की घोषणा किया गया.

जिला शाखा के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि संघ के निर्देश के पश्चात जिला के कर्मचारी भी हड़ताल खत्म कर दिये व शुक्रवार से काम पर वापस लौट जाएंगे. हड़ताल खत्म होने के पश्चात कर्मचारीयों ने जश्न मनाया व संघ के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब लंबीत मांगें जरूर पुरी होगी. मौके पर राजेश द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, भीम सिंह उपाध्याय,राजेश कुमार महापात्र, मुगनी हांसदा, हीरालाल सिंह सरदार, पंकज कुमार आदित्यदेव,सूर्यमणि कुमार, प्रदीप कुमार महतो, बुधराम सिंह मुडा, रंजना कुमारी, कामेश्वर पडिहारी ,तरूण ठाकुर, राहुलदेव मरांडी के अलावे कई कर्मचारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *