Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर इमली चौक स्थित शौचालय की सफाई कई महीनों से नहीं हुई लोग परेशान.

इमली चौक स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा जी, तिलका मांझी की प्रतिमा के बगल में आम लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण नगर निगम के द्वारा कराया गया है । यह वैसा स्थान है जहां प्रातः बेला हजारों की संख्या में मजदूर एकत्रित होते हैं और अपने काम में जाते हैं । इसके साथ ही इमली चौक आदित्यपुर का मुख्य बस स्टैंड होने के कारण सफर करने वाले यात्री भी वहां से वाहन पकड़ कर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं । काफी भीड़भाड़ वाला इलाका रहने के बावजूद भी वहां बने हुए शौचालय एवं मुत्रालय की सफाई विगत कई वर्षों से आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा नहीं कराया गया है। गंदगी इतनी भयावह हो गई है कि अगल-बगल अब खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया । कई वर्षों से शौचालय मूत्रालय की सफाई नहीं की गई जिसके कारण हम सभी इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं स्थिति ऐसी हो गई है कि स्थानीय लोग बदबू के कारण इमली चौक के समीप खड़ा नहीं हो पा रहे हैं । पूरा मूत्रालय और शौचालय गंदगी से बजबजा रहा है । बदबू के कारण एक पल भी वहां खड़ा होना मुश्किल है। स्थानीय लोगों ने बताया कई वर्षों से शौचालय एवं मूत्रालय की सफाई नहीं की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *