Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में एक ट्रक के आने से मचा हंगामा, जेएमएम प्रत्याशी और नेताओं ने किया विरोध

जमशेदपुर के स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में कुछ समय के लिए हुआ हलचल । प्रत्यासी सहित विधायक पहुंचे स्ट्रॉन्ग रूम ईवीएम बदलने की आशंका पर हुआ सवाल जवाब। जहा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ एसएसपी और अन्य अधिकारी पहुंच मामले को किए समाप्त।

जमशेदपुर लोकसभा के चुनाव के बाद स्ट्रॉन्ग रूम के परिसर में एक ट्रक के जाने के बाद jmm और गठबंधन के नेता सह प्रत्यासी और विधायक ने जांच की मांग किए । जहा प्रत्यासी और विधायक ने कहा आखिर जब ईवीएम शील हो चुका है तो किसके आदेश से कोई ट्रक आना जाना कर रहा है जो गलत है । वही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गाड़ी की जांच करवा कर कहा यह वेस्ट मटेरियल था जिसको काउंटिंग हॉल से परिसर से निकाल कही रखना था इसी कड़ी में कुछ आशंका हुई है मगर कुछ नही है यह गाड़ी खाली है जो बेस्ट मतेरियल लेने आया था ताकि आगामी 4 तारीख को मतगणना के दिन किसी तरह की असुविधा किसी को ना हो।

jmm प्रत्याशी एवं विधायक और गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया की जब यह कुछ आना जाना मना है तो आखिर कैसे यह ट्रक घुसा है ठीक है किसी काम के लिए आया हो । जहा गाड़ी की जांच की गई जिसमे वेस्ट मटेरियल और पॉलिथिन था जिसके बाद प्रत्यासी संतुष्ट हुए। हालांकी इस मामले में कुछ पल के लिए सवाल जवाब हुआ मगर राजनीति पार्टी संतुष्ट हुए तब सवाल जवाब का अंत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *