सिविल कोर्ट परिसर में फिर चली गोली, मचा हड़कंप
आज गवाही के दौरान सोमवार दोपहर गेट नंबर 3 के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गवाही देने पहुंचे प्रवीण कुमार को टारगेट कर दो गोलियां दाग दी. इस हमले में प्रवीण बाल- बाल बच गया
यह पहली घटना नहीं है कोर्ट परिसर में इससे पूर्व भी ऐसी घटना कोर्ट परिसर में हो चुकी है अब खुली चुनौती दे रहे हैं अपराधी पुलिस को |
गवाही देकर कोर्ट से जैसे ही प्रवीण निकल रहा था, कि गेट नंबर 3 के पास एक बाइक पर सवार दो अपराध कर्मियों ने दो गोली चला दी. उन्होंने बताया गनीमत रही कि गोली प्रवीण को नहीं लगी. उधर गोली चलने की घटना के बाद कोर्ट के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा की गुहार लगाई है.
