बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो होगा बड़ा आंदोलन:अजय कुमार साव
ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड स्थित रूगड़ी सब स्टेशन से बिजली की अनियमित आपूर्ति से क्षेत्र के लोगों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। भीषण गर्मी में त्रस्त जनता ने बिजली की आंखमिचौली से तंग आकर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली है। गुरुवार को इस संदर्भ में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाजसेवी अजय कुमार साव ने कहा कि रूगड़ी सब स्टेशन के अंतर्गत उपभोक्ताओं द्वारा नियमित रूप से बिजली बिल भरे जाने के बावजूद अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं। जिस प्रकार से भीषण गर्मी पड़ रही है, बिजली नहीं होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ख़ासकर बीमार व्यक्तियों पर इसका दुष्प्रभाव सीधे तौर पर देखा जा सकता है। बिजली विभाग जिस तत्परता से बिजली बिल वसूली का कार्य करती है उसी तत्परता से बिजली की निर्बाध आपूर्ति पर भी विभाग को संजीदा रहना चाहिए। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग कान में तेल डालकर सोया हुआ है। श्री साव ने मीडिया के माध्यम से विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि तत्काल अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो सिल्ली-रांगामाटी स्टेट हाइवे को भी अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने विज्ञप्ति में कहा है कि आगे इस मुद्दे पर और भी बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटें

Ichagarh – Irregular supply of electricity from Rugadi sub-station located in Ichagarh block of Seraikela Kharsawan district has created fierce resentment among the people of the area. In the scorching heat, the people who are fed up with the mishandling of electricity have even warned of agitation. Issuing a press release in this context on Thursday, social worker Ajay Kumar Sao said that people are troubled by the irregular power supply, despite regular electricity bills being paid by the consumers under Rugdi sub-station. The way it is scorching hot, people’s life has become difficult due to lack of electricity. Its side effects can be directly seen especially on sick persons. The department should remain serious about the uninterrupted supply of electricity with the same promptness as the electricity department does the work of electricity bill collection. But it seems that the department is sleeping with oil in its ear. Mr. Sav has warned the officials of the department through the media that if the power system is not improved immediately, the SDO office of the electricity department will be gheraoed. If necessary, the Silli-Rangamati State Highway will also be blocked indefinitely. He has said in the release that he will not back down from starting an even bigger agitation on this issue.
