Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तालाब जीर्णोधार योजना में अड़ंगा डालने वालों पर होगा सरकारी काम में बाधा डालने का केस

 

सरायकेला: सरकार द्वारा गर्मी को देखते हुए तालाब और जल स्रोतों में जल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी योजना के तहत तालाबों का जीर्णोधार कराया जा रहा है.जिला प्रशासन और आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत 3 तालाबों की साफ सफाई और खुदाई कराए जाने की योजना पर कार्य चल रहा है.लेकिन कुछ स्थानों पर तालाबों को रैयती बताकर स्थानीय लोगों द्वारा कार्य को बाधित किया जा रहा है .जिसे लेकर अब कठोर कार्रवाई की जाएगी.

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 24 इच्छापुर स्थित तालाब जीर्णोधार निर्माण में स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. तालाब खुदाई काम आदित्यपुर नगर निगम द्वारा किया जा रहा है.इच्छापुर तालाब में आपत्ति डालने वालों के विरुद्ध अब नगर निगम द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के तहत केस दर्ज कराया जाएग. गुरुवार को तालाब जीर्णोद्धार कार्य कराने पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र महतो, सिटी मैनेजर अजय कुमार, कनीय अभियंता समेत अन्य पदाधिकारियों को कुछ लोगों द्वारा कार्य किये जाने से रोके जाने का प्रयास किया गया. फिर से तालाब जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया जाएगा. जिसमें स्थानीय आरआईटी पुलिस से मदद ली जाएगी।

आदित्यपुर -गम्हरिया के तीन तालाब का होगा जीर्णोधार

आदित्यपुर नगर निगम द्वारा सरकार के आदेश पर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2, वार्ड संख्या 24 इच्छापुर और गम्हरिया स्थित तालाब की खुदाई कर गहरीकरण और जीर्णोधार का कार्य कराए जाने की योजना है. सरकार के आदेश पर उक्त कार्य को शीघ्र पूरा किया जाना है.

 

Seraikela: Ponds are being renovated under an ambitious scheme aimed at maintaining the water level in the ponds and water sources in view of the summer heat. District administration and Adityapur Municipal Corporation have started cleaning and cleaning of 3 ponds under Adityapur and Gamharia area. Work is going on on the plan to get the excavation done. But at some places, the work is being obstructed by the local people by telling the ponds as renters. Strict action will be taken now.

Adityapur Municipal Corporation Ward 24, Ichhapur, the case of objection lodged by the local people in the pond renovation construction has come to light. The digging work of the pond is being done by the Adityapur Municipal Corporation. A case will now be filed by the Municipal Corporation against those who objected to the Ichhapur pond for obstructing government work. On Thursday, Adityapur Municipal Corporation’s Assistant Engineer Surendra Mahato, City Manager Ajay Kumar, Junior Engineer and other office bearers, who reached for pond renovation work, were tried to be stopped by some people from doing the work. The work of renovating the pond will be started again. In which help will be taken from the local RIT police.

Adityapur-Gamharia’s three ponds will be renovated

Adityapur Municipal Corporation plans to excavate the ponds located in Ward No. 2, Ward No. 24, Ichhapur and Gamharia under the municipal area on the orders of the government, to deepen and restore them. On the orders of the government, the said work has to be completed soon.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *