Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

परसुडीह के लोको कॉलोनी में दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

जमशेदपुर परसुडीह थाना अंतर्गत लोको कॉलोनी में बीती रात दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां एक मुर्गा दुकान में एलवेस्टर हटा कर वही दूसरा किराना स्टोर की दिवार काटकर की हजारों रुपए की चोरी हुई।

लोगों का कहना है कि यहां बंद पड़ी रेलवे की क्वार्टर जिसमें आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। नशा का सेवन किया जाता है। इससे पहले भी कई बार यहां चोरी हुई है।मौके पर परसुडीह थाना पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और रात्रि में सुरक्षा बढ़ाने से घटनाओं को रोका जा सकता है। पुलिस की जांच से उम्मीद है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा और इलाके में सुरक्षा बहाल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *