Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में दो बाइक के आपस में टकराने से तीन घायल

खरसावां प्रखंड अंतर्गत बड़ा बम्बी पिताकलाम गांव के समीप गुरुवार देर शाम करीब 6:00 के आसपास एक ही दिशा में जा रहे दो बाइक के आपस में टकरा जाने से बाइक सवार अजय तांती वर्ष 32 का पैर टुट गया वहीं दुसरे बाइक पर सवार विजय सिंह दीगी, और बागुन दीगी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सारे क्लास सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने अजय तांती को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। जबकि घटना में घायल विजय सिंह दीगी और बागुन दीगी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार अजय तांती पिता कलाम गांव का निवासी है गुरुवार को शाम वह बाइक से अपने दीदी और भांजे को लाने बड़ा बम्बी रेलवे स्टेशन गया था। वहीं दूसरी ओर कुदाबेडा गांव निवासी विजय सिंह दीगी और बागुन दीगी बाइक से पिता कलाम की और जा रहे थे।

अजय तांती अपनी दीदी और भांजे के साथ जैसे ही पिता कलाम गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही विजय सिंह के बाइक को हैंडल अजय तांती के बाइक से टकरा गई और दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए। घटना में अजय तांती का दाया पैर टुट गया। वहीं विजय सिंह और बागुन के चेहरे पर गहरी चोट आई है घटना में अजय तांती के दीदी और भांजे को कोई चोट नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *