Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तिरुलडीह :संपदडीह में युवक ने महिला पर चलाई गोली, एमजीएम रेफर

चांडिल : तिरुलडीह थाना के सीमवर्ती गांव में रविवार की दोपहर एक युवक ने एक महिला पर गोली चला दी। महिला की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के लेटेमदा पंचायत के अंतिम छोर पर बसे गांव संपदडीह की रहने वाली 38 वर्षीय गीता महतो के रूप में किया गया है। जबकि गोली मारने वाले युवक पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के वीरग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली महिला के कंधे पर लगी है।

इस घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए तत्काल तिरुलडीह पहुंचाया। जहां एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तिरुलडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गोली मारने वाले युवक की तलाश में जुट गई है। फिलहाल महिला खतरे से बहार बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *