Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लोकसभा चुनाव में वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए जिला समहरणालय के सभागार में बैठक हुई।

लोकसभा चुनाव में वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए जिला समहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार के अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एवं नगर निकाय के सिटी मैनेजर के साथ बैठक हुई। बैठक में उपविकास विकास आयुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्य करें ,जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाएं।

वोटर हेल्पलाइन एवं 4 मार्च से प्रारंभ होने वाली आई एम वेरीफाइड वोटर अभियान को सफल बनाने के लिए अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव छोटेराय किस्कु, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, मनोज चौधरी एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधीकरण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *