आज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड द्वारा नेतृत्व विषय पर पाँच दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, जिला नेतृत्व अकादमी पूर्वी सिंहभूम के नोडल चंद्रदीप पाण्डेय,रामनाथ सिंह प्रभारी प्राचार्य डायट चाकुलिया एवं प्रतिभागी प्रधानाध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य द्वारा चयनित 110 आदर्श विद्यालयों के प्राथमिक से +2 स्तर के प्रधानाध्यापक भाग ले रहे हैं।

उन्मुखीकरण का उद्देश्य राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यालय नेतृत्व को सक्षम बनाना है ताकि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यालय को तैयार किया जा सके। इस अवसर पर जिला नेतृत्व अकादमी के अंजनी कुमार,शिप्रा,डॉ अंजु ,दीप्ति एवं विक्टर ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित किया।
