Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*घोड़ालांग में पारम्परिक देश जाताल पूजा 3 सितंबर को*

सरायकेला प्रखंड के बांकसाही पीढ़ के मौजा घोड़ालांग में पारंपरिक देश जाताल पूजा आगामी दिनांक 03 सितंबर 2023 को विधिवत किया जाएगा । विदित हो कि इस पूजा की शुरुआत बांकसाही गढ़ के स्थापना के बाद सन 1664 से हुआ है । यह पूजा 12 वर्ष के बाद एक बार किया जाता है। इस संदर्भ में रविवार को बाकसाही शिव मन्दिर परिसर पर एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता बांकसाही गढ़ के राजा कुंवर प्रदीप सिंहदेव ने की। बैठक में बाकसाय गढ़ के 32 मौजा के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर जताल पूजा अर्चना के संदर्भ में चिंतन मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजा सिंहदेव ने कहा कि गढ़ के आने वाली नई पीढ़ी इस पारंपरिक पूजा को बचाये रखने की अपील की है। आगे उन्होंने बताया कि यह विशेष पूजा क्षेत्र में अच्छी बारिश अच्छी फसल एवं गांव की खुशहाली के लिए किया जाता है। यह विशेष पूजा 300 साल से होती आ रही है । पूर्वजों से सुनते आ रहे हैं कि यह पूजा का विशेष महत्व है । इस पूजा को सच्ची श्रद्धा भाव से करने वालो की हर मनोकामनाए पूर्ण होती है । इस पूजा से गांव खुशहाल और निरोग रहता है। मौके पर बाकसाय गढ़ के बसंत पाणि, सव्य किंकर आचार्य, तरापद साहू, हीरालाल दास, जोगेश महापात्र, विमल सरदार, जीतमोहन महतो, राजेश प्रधान, छुटु महतो, अशोक सिंहदेव , मकुंद महतो समेत गढ़ के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Traditional Desh Jatal Puja will be duly performed on 03 September 2023 in Mauja Ghoradlang of Banksahi generation of Seraikela block. It should be known that this worship started in 1664 after the establishment of Banksahi Fort. This puja is performed once in 12 years. In this context, a meeting was held on Sunday at the Baksahi Shiv Temple complex, which was presided over by King Kunwar Pradeep Singhdev of Banksahi Garh. Dignitaries of 32 Mouzas of Baksai Garh were present in the meeting and brainstorming was done in the context of Jatal Puja Archana. Presiding over the meeting, Raja Singhdev said that the new generation of the fort has appealed to preserve this traditional worship. He further told that this special worship is done for good rains in the area, good crop and prosperity of the village. This special worship is being done since 300 years. We have been hearing from our forefathers that this worship has special significance. All the wishes of those who perform this puja with true devotion are fulfilled. This worship keeps the village happy and healthy. Dignitaries of the fort including Basant Pani, Savya Kinkar Acharya, Tarapad Sahu, Hiralal Das, Jogesh Mohapatra, Vimal Sardar, Jitmohan Mahato, Rajesh Pradhan, Chhutu Mahato, Ashok Singhdev, Makund Mahato were present on the occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *