Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में वैदिक मंत्रोच्चार कर पारंपरिक विधि विधान के तहत महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

खरसावां काली मंदिर परिसर में बुधवार को पारंपरिक विधि विधान के तहत श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभआरंभ किया गया। श्री धाम वृंदावन से कथा विदुषी दीदी ऋत्विजा शास्ती के नेतृत्व में श्रद्वालुओं ने आज सुबह मंदिर से तीन किलोमीटर दूर सोना नदी तट पर पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही महिलाओं ने नदी का जल कलश में भरा और गाजे बाजे के साथ झूमते हुए कलश यात्रा मंदिर पहुंची।

कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर कलश को मंदिर परिसर में स्थापित कर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यक्ष का शुभआरंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भागवत कथा की शुरुआत की गई। भागवत कथा सुनाने के लिए श्रीधाम वृंदावन से कथा विदुषी दीदी ऋत्विजा शास्त्री अपनी टीम के साथ खरसावां पहुंच चुकी है। शाम पांच से रात आठ बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया गया। दीदी ऋत्विजा शास्त्री श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान किया। इसके अलावे श्रीमद् भागवत से जुड़े हुए विभिन्न धार्मिक थीमों पर झांकी भी निकाली जायेगी। इस कार्यक्रम समापन आगामी 28 फरवरी को संध्या 7 बजे से भजन संध्या के साथ संर्पन होगा। जिसमे खरसावां के प्रसिद्ध गायक प्रथ्वीराज सिंहदेव के द्वारा संगीत प्रस्तुत की जाएगी।

इस कार्यक्रम सफल बनाने में खरसावां प्रखंड वासी एवं सनातन दल समिति के संयुक्त रूप से कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक षाड़ंगी, देवाशीष नायक, संरक्षक पृथ्वीराज सिंहदेव, सलाहकार समिति में माधव सतपथी, शैलेश सिंहदेव, अजीत कुंभकार सह सलाहकार कन्हैया कर्मकार, कपिलदेव महतो, कोषाध्यक्ष रासबिहारी मंडल, विधि व्यवस्था संयोजक अमित पात्र, अनुपमा बैज, आरती पात्र, जितेंद्र, राजेश, ज्योति, पायल मोदक, पायल कुंभकार, तनुश्री ,दीपा सिंपी इत्यादि उपस्थित थे।खरसावांः फोटो संख्या 5 खरसावां में वैदिक मंत्रोच्चार कर पारंपरिक विधि विधान के तहत महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।खरसावांः फोटो संख्या 6 खरसावां काली मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यक्ष में उमड़ी महिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *