Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रेलवे ट्रैक के ऊपर गार्डर लॉन्च करने के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया जाएगा,ट्रेनें रहेंगी रद्द

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर-चांडिल सेक्शन में रोड ओवर ब्रिज पर रेलवे ट्रैक के ऊपर गार्डर लॉन्च करने के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसको लेकर सुबह 10.45 से दोपहर 3.45 बजे तक पांच घंटे के ब्लॉक रहेगा. इस दौरान उक्त रूट में चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को रेलवे की ओर से 12 मई को रद्द किया गया है. जबकि एक अन्य ट्रेन को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा. ब्लॉक के लिए जोनल मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद सभी स्टेशनों को इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के डिप्टी चीफ आपरेशन मैनेजर संजय घोष का जारी पत्र टाटानगर स्टेशन प्रबंधक को भी मिल चुका है, आदेश में कहा गया है कि ब्लॉक से संबंधित प्रचार उदघोषणा एसएमएस आदि द्वारा किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
13511/13512 टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर एक्सप्रेस

08151/18152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर
•08697/08698 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम पैसेंजर

ये ट्रेन होगी शॉर्ट टर्मिनेट

08173 आसनसोल-टाटानगर मेमू पैसेंजर पुरुलिया से शार्ट टर्मिनेट होगी. टाटानगर-पुरुलिया के बीच ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.

Traffic cum power block will be taken to launch guard over railway track on road over bridge in Tatanagar-Chandil section under Chakradharpur Railway Division. Regarding this, there will be a block of five hours from 10.45 am to 3.45 pm. During this, four pairs of trains running on the said route have been canceled by the Railways on May 12. While another train will be short terminated. After receiving the order from the zonal headquarters for the block, notification regarding this has been issued to all the stations. The letter issued by Sanjay Ghosh, Deputy Chief Operation Manager of South Eastern Railway Zone, has also been received by the Tatanagar Station Manager, in which it has been said that the announcement related to the block should be done through SMS etc., so that the passengers do not face any kind of trouble.

These trains will remain canceled

18601/18602 Tatanagar-Hatia-Tatanagar Express
13511/13512 Tatanagar-Asansol-Tatanagar Express

08151/18152 Tatanagar-Barkakana-Tatanagar Passenger
•08697/08698 Jhargram-Purulia-Jhargram Passenger

This train will be short terminated

08173 Asansol-Tatanagar MEMU passenger will be short terminated at Purulia. Train service will remain canceled between Tatanagar-Purulia.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *