राष्ट्रपति के कारकेड गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए रोक दी जायेगी ट्रैफिक,कई जगहों पर बैरियर व ड्रॉप गेट होंगे
राँची। राजधानी राँची में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए तीन दिनों के का रूट प्लान तैयार कर लिया है।राजभवन से लेकर नया हाइकोर्ट,नामकुम के ट्रिपल आइटी तथा एयरपोर्ट तक के मुख्य सड़क में मिलने वाले बाइलेन में बैरियर व ड्रॉप गेट लगाया गया है।राष्ट्रपति के कारकेड गुजरने के दौरान थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जायेगा।कारकेड गुजरने के थोड़ी देर बाद ट्रैफिक सामान्य हो जायेगा।

24 मई:बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हीनू चौक,बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक,अरगोड़ा चौक,सहजानंद चौक,न्यू मार्केट चौक,हॉट लिप्स चौक,एसएसपी आवास चौक, रेडिमय रोड चौक,अलबर्ट एक्का चौक एवं राजभवन से हॉट लिप्स चौक,न्यू मार्केट चौक, किशोरगंज चौक, पुराना विधान सभा, शहीद मैदान चौक, शालीमार बाजार चौक, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम होकर न्यू हाइकोर्ट के गेट नंबर-दो तक के पहुंच पथों तक कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जायेगा।इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये जायेंगे।

25 मई:राजभवन से हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोर गंज चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हीनू चौक से हवाई अड्डा तक व राजभवन से हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोर गंज चौक, सहजानंद चौक, कडरू कटिंग, देवेंद मांझी चौक, मेकॉन चौक, कमांडेंट आवास मोड़, कुसई घाघरा, घाघरा ब्रिज से सदाबहार चौक से ट्रिपल आइटी नामकुम तक आने-जाने के दौरान पहुंच पथो से मुख्य मार्ग पर सामान्य ट्रैफिक व्यवस्था कुछ देर के लिए रोक दी जायेगी।इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये जायेंगे।

26 मई:राजभवन से हॉट लिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, किशोरगंज चौक, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हीनू चौक से हवाई अड्डा तक आने-जाने के दौरान मुख्य मार्ग के पहुंच पथोंं पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा। इसके लिए मेन रोड तक आने वाले ब्रांच रोड पर बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये जायेंगे।

उक्त मार्गो पर दोनों ओर वाहन पार्किंग वर्जित, लगेगा दोगुणा जुर्माना
24, 25, 26 मई तीनों दिन उक्त मार्गों पर दोनों ओर वाहनों का पार्किंग वर्जित रहेगा। वाहन पार्किंग करने पर उसे जब्त कर लिया जायेगा और जुर्माना के साथ क्रेन से वाहनों का उठाने का खर्च भी देना होगा। इसके लिए सोमवार से ही ट्रैफिक की क्यूआरटी के जवान व पदाधिकारी हरमू बाइपास रोड के दोनों ओर पार्क किये वाहनों का चालान काट रहे थे।
24, 25, 26 को राष्ट्रपति के आने-जाने के दौरान एयरपोर्ट पहुंंचने का वैकल्पिक मार्ग

-रिंग रोड-तुपुदाना की ओर से एयरपोर्ट जाने के लिए सिंह मोड़ से दाहिने से लटमा रोड, लटमा बस्ती, हेथू से हवाई अड्डा
-नामकुम-जमशेदपुर, खरसीदाग होते हुए एयरपोर्ट जाने के लिए सदाबहार चौक, कुटियातू बस्ती चाैक, कुम्हाहुटू बस्ती, तुम्बागुटू, करमटोली, हेथू होते हुए एयरपोर्ट
-जमशेदपुर मार्ग एवं तुपुदाना रिंग रोड के बीच से एयरपोर्ट जाने के लिए भुसूर(प्राथमिक विद्यालय), चंदाघासी बस्ती, बड़का टोली, तुम्बागुटू , करमटोली, हेथू बस्ती से एयरपोर्ट
-राजेंद्र चौक, डोरंडा की ओर एयरपोर्ट जाने के लिए नीम चौक,मणी टोला (ख्वाजा नगर), पोखर टोली, आर्मी कैंप से एयरपोर्ट

Ranchi. A three-day route plan has been prepared for His Excellency President Draupadi Murmu in the capital Ranchi. Barriers and drop gates have been installed in the main road from Raj Bhavan to the new High Court, Triple IT of Namkum and the airport. President Traffic will be stopped for a while while passing through the carcade. Traffic will become normal after a while after passing through the carcade.
May 24: Birsa Munda Airport, Heenu Chowk, Birsa Chowk, Satellite Chowk, Argora Chowk, Sahjanand Chowk, New Market Chowk, Hot Lips Chowk, SSP Awas Chowk, Readymay Road Chowk, Albert Ekka Chowk and Raj Bhavan to Hot Lips Chowk, New Market Chowk, Kishorganj Chowk, Old Vidhan Sabha, Shaheed Maidan Chowk, Shalimar Bazar Chowk, Prabhat Tara Maidan, JSCA Stadium and the approach roads up to Gate No. 2 of the New High Court, traffic will be stopped for some time. Barriers and drop gates will be installed on the upcoming branch road.
May 25: From Raj Bhavan to Hotlips Chowk, New Market Chowk, Kishore Ganj Chowk, Argora Chowk, Satellite Chowk, Birsa Chowk, Heenu Chowk to Airport and from Raj Bhavan to Hotlips Chowk, New Market Chowk, Kishore Ganj Chowk, Sahajanand Chowk, Kadru Cutting , Devend Manjhi Chowk, Mecon Chowk, Commandant Awas Morh, Kusai Ghaghra, Ghaghra Bridge to and from Sadabahar Chowk to Triple IT Namkum, the normal traffic system on the main road will be stopped for some time from the access roads. Barriers and drop gates will be installed on the branch road leading up to the road.
May 26: Traffic on the approach roads of the main road for some time during movement from Raj Bhavan to Hot Lips Chowk, New Market Chowk, Kishoreganj Chowk, Sahajanand Chowk, Argora Chowk, Satellite Chowk, Birsa Chowk, Heenu Chowk to the airport will be stopped. For this, barriers and drop gates will be installed on the branch road leading up to the main road.
Vehicle parking is prohibited on both sides of the above routes, double fine will be imposed
On 24, 25 and 26 May, parking of vehicles will be prohibited on both sides of the said routes on all the three days. On parking the vehicle, it will be confiscated and along with the fine, the cost of lifting the vehicles from the crane will also have to be paid. For this, QRT jawans of traffic and
The officers were challaning the vehicles parked on both sides of the Harmu bypass road.
Alternative route to reach the airport during the visit of the President on 24, 25, 26
Ring Road-Tupudana to go to the airport, from Singh Mor to the right, Latma Road, Latma Basti, Hethu to the airport
Namkum-Jamshedpur, going to the airport via Kharsidag via Sadabahar Chowk, Kutiyatu Basti Chowk, Kumhahutu Basti, Tumbagutu, Karamtoli, Hethu.
From Bhusur (Primary School), Chandaghasi Basti, Barka Toli, Tumbagutu, Karamtoli, Hethu Basti to go to the airport from Jamshedpur Road and Tupudana Ring Road.
-Rajendra Chowk, Doranda to go to the airport from Neem Chowk, Mani Tola (Khwaja Nagar), Pokhar Toli, Army Camp to the airport
