Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 11 मार्च से पेपर कवर,इनवेलप एंड फाइल मेकिंग बनाने का प्रशिक्षण शुरू होगा

सरायकेला: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 11 मार्च से पेपर कवर,इनवेलप एंड फाइल मेकिंग बनाने का प्रशिक्षण शुरू होगा। यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय होगा जिसमें 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के जिले का कोई भी शिक्षित बेरोजगार युवक युवती प्रशिक्षण ले सकते है। इसकी जानकारी देते हुए पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक निशा रानी कीड़ो ने बताया यह ट्रेंनिग भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एवं पंजाब नैशनल बैंक से नि:शुल्क दी जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को भोजन,छात्रावास तथा प्रशिक्षण में कॉपी,किताब व ड्रेस संस्थान की तरफ से निःशुल्क दिया जाता हैं। प्रशिक्षण में पेपर कवर व इनवेलप फाइल मेकिंग प्रशिक्षण से संबधित सारी चीजें सिखाया जाएगा। साथ ही एक सफल उद्यमी बनाने का तौर तरीके सिखाया जाएगा जिसके बाद सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *