कांग्रेस नेता के भाई ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को घर में घुस कर अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती में ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह को तीन गोली मार कर फरार हो गए। घटनास्थल पर ही संतोष सिंह की मौत हो गई।

ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह अपने घर के पास ही गली में खड़े थे जहा अज्ञात अपराधियों ने अचानक आकर उन पर फायरिंग शुरू कर दिया। जिस कारण वह भागते हुए पड़ोसी के घर में घुस गए मगर अपराधियों ने घर में घुस कर गोली मार दिया। तीन गोलियां उनके सीने में लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है।बताया जा रहा है कि संतोष सिंह कांग्रेस से जुड़े हुए थे, और उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके है ।
