युवा आंदोलनकारी स्वर्गीय सुमित महतो की तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण एवं अनुमंडल अस्पताल के मरीजों के बीच किया गया फल वितरण

चक्रधरपुर – आज दिनांक 8 सितंबर 2024 को टोटेमिक कुडमि समाज छोटानागपुर के पदाधिकारी, मित्रों व परिजनों के द्वारा युवा आंदोलनकारी स्वर्गीय सुमित महतो को श्रद्धांजलि दी।

सर्वप्रथम सभी ने पारी पारी से सुमित महतो की जीवनी पर प्रकाश डाली, सुमित महतो युवा अवस्था में ही समाज के प्रति, राज्य के प्रति समर्पण, समर्पित हो गए थे, जिस उम्र में युवा खेलने ,कूदने देखने घूमने की स्थिति में रहते हैं। वह समाज के प्रति आंदोलन में थे उनका एक विचार सराहनीय रहा, हमें समाज को तोड़ना नहीं जोड़ना है उनका विचार व नारा था। पूरा समाज उनकी बातों से प्रेरित होकर हर साल उनके पुण्यतिथि को मानती है ,और हमेशा मानती रहेगी। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालने के उपरांत सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनके पुण्यतिथि पर धातकीडीह ग्राम में वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के उपरांत सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं व मित्रों के द्वारा चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल में 125 मरीजों के बीच फल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोटेमिक कुडमि समाज के कोकिल महतो, कमलेश कुमार महतो ,धर्म सिंह महतो, दशरथ महतो, चंदन महतो, जगदीश महतो, झारखंड आंदोलनकारी दिनेश महतो, पूर्व विधायक शशि भूषण समाड, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष व प्रमंडलीय महासचिव करन महतो, जिला प्रवक्ता बसंत महतो, महामंत्री बासिल हेंब्रम, नगर अध्यक्ष गणेश महतो, सक्रिय कार्यकर्ता अजय महतो, जिला सचिव व संगठन सचिव दुर्योधन महतो, सुखलाल समाड, समाजसेवी दानिश जैब, कुलदीप महतो ,अमित महतो, कमल महतो, रतन महतो, परितोष महतो, प्रेमचंद महतो, रुद्र नायक, घासीराम महतो, रुद्रो महतो, के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, सभा में काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

