Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिष्टुपुर और बर्मामाइंस में छिनतई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर (नवीन प्रधान) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर और बर्मामाइंस थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई छिनताई की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इन दोनों घटनाओं में शाामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, और उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 13 निवासी अर्सलान अंसारी और मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 13 निवासी नावेद के रूप में हुई है।

सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अर्सलान अंसारी का आपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ मानगो थाने में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी ने बताया कि सोमवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास एक महिला से छिनताई की घटना हुई थी। स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला का बैग छीन लिया था, जिसमें मोबाइल, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य व्यक्तिगत सामान था।

घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और बदमाशों की तलाश तेज कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग मरीन ड्राइव स्थित एक मंदिर के पास देखे गए हैं और उनके पास एक स्कूटी भी थी। पुलिस ने तुरंत छापामारी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में छीने गए सामान को बरामद कर लिया है। इनमें महिला का काले रंग का बैग, एक बैंगनी रंग का बैग, प्रिया साहू नामक महिला का आधार कार्ड, सफेद रंग का चार्जर, यूको बैंक का डेबिट कार्ड, मेकअप का सामान, दो लिपस्टिक, एक फाउंडेशन क्रीम, एक सफेद रंग की स्कूटी और एक काले रंग का वीवो कंपनी का एंड्रॉयड फोन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *