Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुणाल षडंगी की पहल पर होगा दो वर्षीय कौशिक पातर के हार्ट का ऑपरेशन

गुडाबांधा के अंगारपाड़ा पंचायत के अंगारपाडा ग्राम निवासी स्वरूप पातर के पुत्र कौशिक पातर के दिल में छेद है। पिता किसी तरह परिवार के खर्चे उठा रहे है। बंगाल के झाडग्राम में डांक्टरों ने हृदय में छेद के लिए ऑपरेशन करवाने को कहा। परिवार के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे लोग इतना महंगा ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे थे।

अपनी पुत्र की इतनी बड़ी परेशानी को देखते हुए स्वरूप पातर भाजपा कार्यकर्ता बापकु महतो को इस बात की जानकारी दी। बाबकू महतो ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को इस मामले की जानकारी दी। कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 प्रोजेक्ट के माध्यम से मदद से कौशिक का निशुल्क ऑपरेशन होगा। कौशिक के माता पिता आज रोटेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी के अध्यक्ष निर्मल कुमार के साथ आज साकची स्थित कार्यालय में कुणाल षाडंगी से मिले। कुणाल षड़ंगी ने परिजनों से तमाम जानकारियां एकत्र करके मदद का भरोसा दिलाया तथा कहा की रविवार को बच्चे के ऑपरेशन के लिए टाटा एर्नाकुलम ट्रेन से एर्नाकुलम के लिए रवाना होंगे ।

कुणाल ने कहा कि रोटरी के द्वारा छह से अठारह वर्ष के बच्चों के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 प्रोजेक्ट के तहत कौशिक का ईलाज किया जाता है।उन्होंने परिवार आश्वस्त किया कि एन्नाकुलम के अमृता हॉस्पिटल में बच्चे के चिकित्सा, परिवार का रहना, खाना तथा यात्रा के खर्चो का वहन किया जाएगा। उन्होने उम्मीद जताई कि कौशिक जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेगा और परिवार में खुशियाँ वापस आएंगी। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि नाम्या स्माईल फाउंडेशन और अन्य माध्मों से परिवार को लगातार यथासंभव मदद की जाएगी लेकिन जरूरतमंदों तक सरकारी सुविधा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को और बेहतर मॉनिटरिंग करने की जरुरत है ताकि प्रत्येक जरूरतमंद के पास राशन और आयुष्मान कार्ड रहे।

Kaushik Patar, son of Swaroop Patar, resident of Angarpada village of Angarpada Panchayat of Gudabandha, has a hole in his heart. The father is somehow managing the family expenses. In Jhargram, Bengal, doctors asked for an operation for a hole in the heart. Due to poor financial condition of the family, they were not able to get such an expensive operation done. Seeing such a big problem of his son, Swaroop Patar informed BJP worker Bapku Mahato about this. Babaku Mahato informed former MLA Kunal Shadangi about this matter. On the initiative of Kunal Shadangi, Kaushik will have a free operation with the help of Rotary District 3250 Project.

Kaushik’s parents along with Rotect Club of Steel City President Nirmal Kumar met Kunal Shadangi at Sakchi office today.Kunal Shadangi collected all the information from the family members and assured them of help and said that he will leave for Ernakulam on Sunday by Tata Ernakulam train for the operation of the child. Kunal said that Kaushik is treated by Rotary under Rotary District 3250 Project for children aged six to eighteen years.

He assured the family that the child’s medical expenses, the family’s stay, food and travel expenses will be borne by Amrita Hospital in Ennakulam. He expressed hope that Kaushik would soon recover and happiness would return to the family. Kunal Shadangi said that the family will be continuously helped as much as possible through Namya Smile Foundation and other means, but to provide government facilities to the needy, the district administration needs to do better monitoring so that every needy has a ration and Ayushman card.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *