खरसावां सरायकेला मुख्य मार्ग में अनियंत्रित ऑटो पलटा, महिला घायल

खरसावां सरायकेला के मुख्य मार्ग में शिमला गांव के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो के पलटने से उसमें सवार गीता हेंब्रम 25 का पैर फैक्चर हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जहां से चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया।

घटना गुरुवार को शाम करीब 6:00 बजे की है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बुरुडीह निवासी गीता हेंब्रम खरसावां के साप्ताहिक हाट से गांव लौट रही थी इसी दौरान शिमला के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में 7 से 8 लोग सवार थे। घटना में महिला के अतिरिक्त और किसी को चोट नहीं आई है।
