Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत पदमपुर गांव के विभिन्न मंदिर मां काली मंदिर , शिव मंदिर, हरि मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, बजरंग मंदिर परिसर में भाजपायों एवं विश्व हिंदू परिषद के द्वारा चलाया सफाई अभियान।

खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव के नेतृत्व में आज सुबह पदमपुर गांव के विभिन्न मंदिर के प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया भाजपायी एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर को साफ सफाई की सती मंदिर परिसर को धोकर स्वच्छता का संदेश दिया मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अपील पर स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया चल रहे हैं इसी के तहत इस अभियान को सफल बनाने में हम सब जुटे हुए हैं

इस साफ सफाई अभियान मैं मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य लाल सिंह सीय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हीपना सोरेन, कुंउर बानरा, रघुनाथ सिंह देव, बिषकड प्रधान आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *