Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर ओपी क्षेत्र के जंगल से अज्ञात युवक का सिर, और हाथ-पैर कटा शव बरामद

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर ओपी क्षेत्र के जंगल से एक अज्ञात युवक का सिर, और हाथ-पैर कटा शव बरामद हुआ है। टांगर पोखरिया के रोमा पहाड़ी जंगल में शव प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया गया था। युवक का सिर, दोनों हाथ व पैर कटे हुए हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम जमशेदपुर भेज रही है।

Advertisement-


सिर और हाथ-पैर कटा शव बरामद होने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गयी है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने युवक की दूसरे जगह हत्या कर यहाँ जंगल में फेंक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *