Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सुपाईसाई एवं पदमपुर गांव के हरि संकीर्तन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

खरसावां प्रखंड अंतर्गत सुपाईसाई एवं पदमपुर गांव में आयोजित हरि नाम संकीर्तन में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा शामिल हुए.इस दौरान अर्जुन मुंडा संकीर्तन दलों के साथ मृदंग बजाते हुए राधा कृष्ण की परिक्रमा करते नजर आए.अर्जुन मुंडा ने पूजा-अर्चना करते हुए राधा कृष्ण की परिक्रमा कर क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना की.इस दौरान स्थानीय लोगों से भी मिले।

वही बड़ा सुपाईसाई गांव के हरि संकीर्तन में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जेबीकेएसएस के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा भी शामिल हुए.इस हरि संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा,मेदनीपुर,झाड़ग्राम,इन्द्रपुर,आदरडीह व केड़वादी झालदा के कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया.वही रामनवमी पर बजरंगबली के मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई.इसके बाद भक्तों के बीच भंडारा का भी वितरण किया गया.मौके पर जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव,पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय,सांसद प्रतिनिधि विजय महतो,दिलीप प्रधान,डॉ पंकज प्रधान,पंचानंद प्रधान,सचिन्द्र प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *