Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां साप्ताहिक हाट में चाय पर चुस्की लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिले केन्द्रीय मंत्री,देश सिर्फ भाजपा के हाथ है सुरक्षित-अर्जुन मुंडा

खरसावां : भारत सरकार के जनजातीय केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा गुरूवार को अडकी जाने के क्रम में खरसावां साप्ताहिक हाट के समीप चाय की दुकान पर अपने साथियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की चाय पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों से सभी तरह के विशेष मुद्दों को लेकर चाय की चुस्की के साथ चर्चा की। साथ ही छोटे व्यापारियों और किसानों को होने वाले परेशानियों को भी सुना।

उन्होंने खरसावां की अर्थव्यवस्था के आधार पर चर्चा करते हुए जाना कि यहां की अर्थव्यवस्था कृषि और वनोत्पाद पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उद्योग के साथ अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है। जबकि कुचाई के दलभंगा में मुंडा-मानकियों के साथ मुलाकात उनकी समस्याए सुनी। वही पत्रकारों से बात करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि देश सिर्फ भाजपा के हाथ मे ही सुरक्षित है। देश को पुनः मोदी की जरूरत हैं। विपक्षी दलों के पास नीति, नेता व नियत की भारी कमी है। भाजपा जहां राष्ट्र निर्माण के लिये राजनीति करती है, वहीं विपक्षी दल सत्ता का सुख पाने के लिये राजनीति करते है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किया है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की। 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ काम चल रहा है। आज भारत पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। यह मोदी जी के दृढ़ संकल्प और दूरगामी सोच के कारण संभव हो पा रहा है। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ चाहे उज्ज्वला हो, किसान सम्मान हो, शौचालय हो, पीएम आवास हो, के माध्यम से लोगों को मिल रहा है। यह सब एक सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है। ऐसी ही प्रगति के लिए हमें तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाना है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदी जी को लाना है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो, प्रशांत महतो, सुशील सांडगी, रमानाथ महतो, दुलाल स्वासी, विवेकानंद प्रधान, ज्ञानी साहू आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *