एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर बवाल, यात्री ने क्रू मेंबर के साथ मारपीट की, दिल्ली वापस लौटा विमान
नई दिल्ली : एयर इंडिया की फ्लाइट में आये दिन कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है. ताजा मामला दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी एयर इंडिया की फ्लाइट का है. फ्लाइट में एक यात्री ने क्रू मेंबर के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. इस विवाद में क्रू मेंबर के दो सदस्यों को चोटें भी आयी है. जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट में लैंड कराया गया. एयरलाइंस ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही रोका दिया है.

दोपहर के बाद फिर से लंदन के लिए उड़ान भरेगा विमान
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-111) ने सुबह 6.35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यात्री और क्रू मेंबर के बीच विवाद हो गया है. विवाद इतना बढ़ गया कि यात्री ने क्रू मेंबर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की. इस विवाद में क्रू मेंबर के दो सदस्यों को चोटें भी आयी है. यात्री को शांत करने की कोशिश की. लेकिन वह हंगामा करता रहा. जिसके बाद मजबूरन फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि विमान दोपहर के बाद फिर से लंदन के लिए उड़ान भरेगा.
New Delhi: Every day some or the other ruckus happens in the flight of Air India. The latest case is of Air India flight from Delhi to London. In the flight, a passenger pushed and assaulted the members of the crew member. Two members of the crew have also suffered injuries in this brawl. After which the plane was landed back at Delhi airport. Airlines have filed a complaint against the passenger and the police have stopped him at the airport itself.
The plane will fly to London again after noon
According to the information, Air India flight (AI-111) took off from Delhi at 6.35 am. Shortly after take off, there was a dispute between the passenger and the crew member. The dispute increased so much that the passenger pushed and assaulted the crew member. Two members of the crew have also suffered injuries in this brawl. Tried to pacify the passenger. But he kept on raging. After which the flight was forced to land back at Delhi airport. Although the plane will again fly to London after noon.
