Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नियोजन नीति को लेकर बवाल : युवाओं ने किया पथराव, पुलिस ने लाठी चार्ज, जयराम हिरासत में

रांची : नियोजन नीति को लेकर विधानसभा घेराव करने आये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने छात्रों की भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। छात्र भी पुलिस-प्रशासन पर पत्थर फेंक रहे हैं। छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास लगे बैरिकेड को तोड़कर विधानसभा के बगल वाले खेत तक पहुंच गये। पुलिस प्रशासन ने छात्रों को रोकाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इससे पहले छात्रों ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के काफिले पर बोतल फेंकी थी।
झारखंड सरकार की नई नियोजन नीति (भर्ती नीति) के विरोध में युवाओं ने गुरुवार को उग्र प्रदर्शन किया। विधानसभा का घेराव करने जा रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। छात्र नेता जयराम महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड यूथ एसोसिएशन, झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले प्रदेशभर से युवा विधानसभा का घेराव करने पहुंचे हैं
युवा नियोजन नीति में कमियां और आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने जगन्नाथ मंदिर के पास बैरिकेडिंग करके उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस सख्ती से उन्हें हटाने लगी। अब भी युवा जगन्नाथ मंदिर के पास बैठे हुए हैं। छात्र नेता जयराम महतो को छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर झारखंड विधानसभा का सत्र को देखते हुए विधानसभा के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। लगभग 500 की संख्या में युवा हैं जो विधानसभा घेरने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *