Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेंसल में उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

उत्कल सम्मेलनी उड़िया शिक्षक संघ की बैठक जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेंसल परिसर पर में हुई। बैठक में जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी ने कहा कि उड़िया भाषा में छात्र-छात्राओं के पठान पठान में कीताही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि नियमित रूप से समय पर स्कूल आए भाषा संस्कृत संरक्षण की दिशा में सजग रहते हुए छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दें, ताकि उनका शैक्षणिक सामाजिक व नैतिक विकास होसके। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विद्यालय के पठन-पाठन का रिपोर्ट पेश किया ओड़िया छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक कर ओड़िया शिक्षकों को बेहतर रूप से बच्चों तक पहुंचाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया ताकि गुणात्मक शिक्षा छात्र तक पहुंचाई जा सके।

जिला परिदर्शक सुशील कुमार षाड़ंगी ने कहा कि ओडिशा सरकार झारखंड ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ व बंगाल में रहने वाले ओड़िया भाषियों के अस्तित्व को रक्षा के लिए भाषा संरक्षण पर जोर दे रही है। इन तीनों प्रदेशों में उड़िया भाषा की पढ़ाई के लिए लगातार सहयोग देती आ रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय राज्य सरकार को भी इस कार्य में सहयोग देने की आवश्यकता है तभी उड़िया भाषा जीवित रह पाएगी। बैठक में मुख्य रूप से रमाकांत साहू, निवेदिता साहू, सुशीला पटनायक, लतिका महाकुड, अनुक्षिया बारिक, संगीता प्रधान, मेनका राउत, चंदन कुमार ज्योतिषी, परेश महतो, घासीराम महतो, रंजीता राउत, रश्मि रेखा मोहंती, संजुक्ता प्रधान, शांति प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *