Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कल सम्मेलनी द्वारा खरसावां के उत्क्रमित आदर्श मध्य विद्यालय तलशाही परिसर में किया गया पौधारोपण

सामाजिक संगठन उत्कल सम्मेलनी द्वारा खरसावां के उत्क्रमित आदर्श मध्य विद्यालय तलशाही परिसर में पौधे रोपण किया गया मौके पर उत्कल सम्मेलन जिला सचिव अजय प्रधान, जिला परिदर्शक सुशील सारंगी, आदि ने पौधे रोपण किया। अजय प्रधान ने कहा की पेड़ों की कटाई के कारण जल वायु प्रदूषण के साथ-साथ क्लाइमेट चेंजिंग से पूरी दुनिया परेशान है।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ों की रक्षा भी करनी होगी उन्होंने स्कूल परिसर को हरा भरा रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी मन लगेगा मन लगेगा। सुशील सारंगी ने कहा कि हमें प्राकृतिक के जितने करीब रहेंगे उतने ही सुरक्षित और सुखी रहेंगे। मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को अपनी मातृभाषा में पढ़ने की अपील की।

सुशील सारंगी ने कहा कि संस्थान के ओर से वर्ष 2010 से हर वर्ष विभिन्न विद्यालय परिसरों में पौधारोपण किया जाता है पर्यावरण की संतुलित संतुलित बनाए रखने के लिए सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी,। सारंगी ने कहा कि पेड़ पौधों से हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है वातावरण को स्वच्छ रखना प्रदूषण से होने वाली नुकसान के प्रति जागरूक करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगानी चाहिए, मौके पर सभी ओड़िया शिक्षकों से अपील की की सभी अपने-अपने स्कूलों में दो पौधा लगाकर उन्हें सुरक्षित करें स्कूल परिसर को हरा भरा करने की अपील की, मौके पर मुख्य रूप से अजय प्रधान, सुशील सारंगी, भारत चंद्र मिश्रा, जगजीत सारंगी, रंजीत मंडल, देवाशीष, सविता विषय, Vandana Das, कनिता दे, चंद्रभानु प्रधान, सपना टोप्पो, सपन मंडल, शिवचरण महतो, राजू मंडल, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *