Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कलीय ब्राह्मण समाज द्वारा 17 मार्च को सामूहिक व्रतउपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन

सरायकेला खरसावां। उत्कलीय ब्राह्मण समाज द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में 17 मार्च को सामूहिक व्रतउपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन को लेकर रविवार को जगन्नाथ मंदिर में रमानाथ आचार्य के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। सामूहिक व्रतउपनयन संस्कार के लिए अब तक 18 ब्रह्मकुमारो का आवेदन प्राप्त हुआ है।


बैठक में निर्णय लिया गया की और प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि मार्च तक और अधिक ब्रह्मकुमारो का आवेदन आ सके। सामूहिक व्रतउपनयन संस्कार में भाग लेने वाले ब्रह्मकुमारो का अधिकतम उम्र 20 वर्ष रखा गया है। निर्धारित उम्र उम्र सीमा दायरे में प्राप्त होने वाले आवेदन को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया है ।उपनयन संस्कार कार्यक्रम को सफल रूप से आयोजन करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।बैठक निर्णय लिया गया है कि 10 मार्च तक व्रतउपनयन संस्कार के लिए ब्रह्मकुमारों का नाम रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

समाज के सचिव गणेश सतपति ने कहा कि 10 मार्च को समाज की एक बैठक मंदिर परिसर में रखी गई है जिसमें कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार किया जाएगा।इस अवसर पर बादल दुबे, गणेश सतपति, राजेश महापात्र परसु कबि, चिरंजीवी महापात्र ,मुनू सड़ंगी, काशी कर, सुमित महापात्र एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *