Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बच्चों को स्कूल ले जा रहा वैन खरकई पुल के पास पलटा

आदित्यपुर खरकई पुल के पास बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदू पीठ के समीप स्कूली बच्चों से भरा वैन (बीआर 16 के 6284) पलट गया. इससे वैन में आग लग गई. इसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही हिन्दू पीठ में मौजूद स्वयंसेवकों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई स्कूली छात्र हताहत नहीं हुआ.हालांकि कुछ बच्चों के बैग व किताबें जल गए हैं.

बताया जा रहा है कि आदित्यपुर की ओर से स्कूली बच्चों को लेकर वैन चालक जमशेदपुर में स्कूल पहुंचाने जा रहा था. इसी बीच अचानक हिंदू पीठ के समीप वैन पलट गया और उसमें आग लग गई. उधर घटना के बाद बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई. परिजन मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को ले गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *