Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वनांचल 24 tv लाइव न्यूज़ के संस्थापक सदस्य एवं संपादक सुदेश कुमार का निधन

चांडिल : समाचार चैनल वनांचल 24 tv लाइव न्यूज़ के संस्थापक सदस्य एवं संपादक सुदेश कुमार (चांडिल) अब हम सब के बीच नहीं रहे। वे अपने पीछे अपनी धर्म पत्नी एवं दो बेटों और पूरे परिवार को छोड़ कर भगवान के चरणों में लीन हो गए।

चांडिल अनुमंडल के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार की शनिवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई जिससे पत्रकारिता जगत में शीक की लहर दौड़ पड़ी है। सुदेश ने छोटे बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दी वर्तमान में वे अपने निजी मीडिया संस्थान वनांचल 24 लाइव का संचालन कर रहे थे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे, पुत्र छोड़ गए हैं।

सुदेश कुमार के आकस्मिक निधन पर इंडिया फर्स्ट न्यूज़, सौभाग्य भारत न्यूज़ के पत्रकारों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल दिवंगत पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहयोग की मांग की है। बताया जा रहा है कि दिवंगत पत्रकार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *