Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वीरसिंह बालमूचु बने एनएसयूआई के कोल्हान अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई (NATIONAL STUDENT UNION OF INDIA) का कोल्हान यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष वीरसिंह बालमूचु को बनाया गया। कांग्रेस पार्टी अपने सभी अग्रणी मोर्चा संगठनों को दुरुस्त करने में जुट गई है। अपने छात्र संगठन का नया विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनोनीत करने से यह बात स्पष्ट है कि अब कांग्रेस पार्टी छात्र वर्ग में भी अपनी मजबूत पैठ बनाने में जुट गयी है और वैसे भी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में युवा वोटरों की संख्या लगभग पचास फीसदी से ज्यादा है

और कॉलेजों ज्यादातर फस्ट टाइम वोटरों की एक बड़ी आबादी है। वीरसिंह बालमूचु आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी के भी अध्यक्ष भी है। आदिवासी यंगस्टर्स यूनिटी संगठन आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहती है। वीरसिंह बालमूचु छात्र हितों की बात हो या सामाजिक मुद्दों की बात हो हमेशा ही सभी मुद्दों पर प्रखर होकर आवाज उठाते रहे हैं।

वीरसिंह बालमूचु वर्तमान में कविता भी लिखते हैं और अभी कविता के क्षेत्र में इंटर्नशिप भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *