Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के शहरी क्षेत्र में चला वाहन चेकिंग अभियान

सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं एएसआई हकीक अंसारी ने संयुक्त रूप से खरसावां शहरी क्षेत्र के पक्का तलाब के समीप सधन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बगैर कागजात व बिना हेलमेट के कारण कई वाहनों के चालान काटकर जुर्माना भी वसुला गया। पुलिस की चेकिंग से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने कहा कि नियमों की अनदेखी के करण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।

बिना हेलमेट पहने घर से नहीं निकले पुलिस के भय से नही बल्कि अपने जीवन रक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें। पुलिस ने लाइसेंस हेलमेट कागजात नहीं रखने वाले वाहन चालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया। और कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर कटेगा चालान व होगी कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *