कुचाई में झामुमो की हैट्रिक जीत पर निकला विजय जुलूस,हमारी सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी – JMM
खरसावां विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक दशरथ गागराई की हैट्रिक जीत पर कुचाई में विजय जुलूस निकाला गया। झामुमों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोमबार को कुचाई के बिरसा स्टेडियम में एकत्रित होकर विधायक दशरथ गागराई का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान समर्थकों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाने गये और आतिशबाजी की गई। विजस जुलूस कुचाई के बिरसा स्टेडियम से निकलकर कुचाई बजार, रूचाव होते हुए कुचाई साप्ताहिक हाट स्थित पेट्रोल पंप तक पहुचकर आदि क्षेत्र का भ्रमण किया।

मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य करेगी। साथ ही हमारी सरकार गरीब व असहाय एवं आर्थिक कमजोर जैसे परिवारों को सबसे पहले प्राथमिकता देने का काम करेगी। इस विजस जुलूस में विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया शास्त्री सांगा, भोज सांगा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, राज बागर्ची, रानी बानरा, मानसिंह मुंड़ा, मुन्ना सोय, फागु मुंडा, धनश्याम सोय, भरत सिंह मुंडा, प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, दशरथ उराव, फागु मुंडा, अनिल सोरेन आदि सहित काफी संख्या कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।
