मंईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं के पंजीकरण को लेकर विजय सामाड ने चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखा पत्र
चक्रधरपुर : मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं को पंजीकरण को लेकर बीडीओ को आवेदन लिखा जिसमें श्री सामाड ने कहा चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के ग्रामों से मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से काफी संख्या में महिलाएं वंचित रह गये हैं।

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का शिविर में सभी महिलाओं ने फार्म भर के जमा किये है। मगर बड़ी दु:ख के साथ आवेदन लिखना पड़ रहा है कि प्रखंड प्रशासन की लापरवाही के करण महिलाएं मंईया सम्मान योजना से दो माह का राशि से वंचित किया गया। महिलाओं ने काफी आक्रोशित हैं क्योंकि अगस्त एवं सितंबर माह का राशि से वंचित किया गया।

अत:आप से निवेदन है कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर कितने स्वीकृत एवं अस्वीकृत किया इसका समीक्षा करते हुए वंचित लाभुकों का आवेदन अविलंब पंजीकरण कार्य शुरू करते हुए पिछले दो माह का सम्मान राशि भुगतान करने का मांग किया। प्रतिलिपि,अनुमंडल पदाधिकारी,पोड़ाहाट, चक्रधरपुर को दिया गया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष गोविन्द प्रधान,कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मुखी, पंचायत अध्यक्ष संजीत बांकिरा, पांडे राम सिजुई, बुधराम सामाड, दाशरा गागराई आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
