Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के रीडिंग गांव में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, केंद्रीय योजनाओं से कराया गया‌ रुबरु

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत रीडिंग पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य लाल सिंह सोय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और सरकारी योजनाओं व पहली के बारे में जागरूकता फैलाना व वंचित क्षेत्र के सेवा करना है। यात्रा की गतिविधियों के बीच प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के एक रिकॉर्डिंग की गई वीडियो संदेश दिखाया गया।

इसके बाद लोगों ने विकसित संकल्प भारत प्रतिज्ञा लेकर संग्राम राष्ट्रीय विकास की प्रति अपनी प्रतिबद्ध ता की पुष्टि की यह यात्रा योजनाओं के लाभ के लिए लोगों को सार्वभौमिक कवरेज की उपलब्धिय वंचित तक पहुंच कर योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इस अवसर पर लाल सिंह सोय ने कहा कि देश भर के गांव में करोड़ परिवार को केंद्र सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है जब यह लाभ गरीब जनता को मिलता है तो इससे उन लोगों में एक विश्वास बढ़ता है इसके साथ ही उन लोगों में जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है चाहिए वह स्वास्थ्य शिक्षा अन्य क्षेत्र में ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजनाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताया।

इस योजना का उद्देश्य गरीब व असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है जबकि सरकार की योजनाओं से हर नागरिक की फायदा होगा सरकार की योजना जरूरतमंदों और वंचित को मदद के लिए बनाई गई है इसका लाभ जरूर ले विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीण क्षेत्र में आयुष्मान भारत म गरीब कल्याण योजना दीनदयाल अत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना पीएम विश्वकर्म योजना पीएम किसान सम्मन निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड जल जीवन मिशन सहित अटल पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई इस दौरान मुख्य रूप से लाल सिंह सीय, लटूराम हेंब्रम, सिद्धेश्वर सिंह देव, जय चंद महतो, सरकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *