Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के विटापुर और चिलकु पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, केंद्रीय मंत्री और जनता प्रधानमंत्री के साथ जुड़े। 20 47 तक भारत को विकसित राष्ट्रीय बनाने का प्रधानमंत्री का संकल्प होगा पूरा – केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत खुटी के सांसद सह भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां के विटापुर और चिलकु पंचायत सचिवालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए । केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आम जनता सग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े वही विटापुर और चिलकु में लगाए गए कृषि से संबंधित स्टॉल महिला समूह चिकित्सा आदि स्टॉल का मुआयना किया। किसान क्रेडिट कार्ड की राशि किसानों को सौंपी। जबकि महिलाओं को उज्जवला योजना मुद्रा योजना समिति क ई योजना का लाभ दिया।

इस दौरान कैलेंडर का विमोचन किया गया मौके पर मुंडा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होगा प्रधानमंत्री का संकल्प भारत को विकसित बनाने का है महिलाएं कृषि कार्य में तकनीक का इस्तेमाल कर उन्नति करें और अधिक रूप से संपन्न बने अब महिला खुद ड्रोन का संचालन करेंगे सबकी आवास योजना नल से जल आयुष्मान योजना समेत अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि परिवार मजबूत होगा तो गांव मजबूत होगा गांव मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा इसी संकल्प के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा की मुहिम पुरे देश के गांव और शहरों में लगातार चलाई जा रही है। भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने को दिलाई शपथ केंद्र कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने देश की समृद्धि विकास पर गर्व करने भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश को रक्षा करने बालों का सम्मान करने नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई। केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश की प्रत्येक परिवार को संकल्प लेकर आगे बढ़ाना है जो सुविधा जनता तक पहुंची है उन सुविधाओं को आने वाले दिनों में और बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए जीवन के लक्ष्य को पूरा करें ताकि उसके बल पर समृद्ध भारत बनाने का हम सबों का उद्देश्य पूरा हो।

उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत संकल्प योजना खुटी से प्रारंभ हुई है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा। डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीराईबुर, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, खरसावां प्रमुख मनेद् जामुदा, उप प्रमुख जोशना मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल पदाधिकारी शीला उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, गणेश महाली, मुखिया सविता मुंडारी, मुखिया इंद्रजीत उरांव, सुशील सारंगी विश्वजीत प्रधान, दुलाल सुवासी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *