Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नहीं खेलेंगे विराट कोहली…

25 जनवरी से शुरू भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों के पहले दो टेस्ट दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली नहीं खेलेंगे। इससे पहले कोहली निजी कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच से भी हट गये थे। BCCI ने इस बात का खुलासा करते हुये कहा कि ”विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए BCCI से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है।

विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियां उनकी उपस्थिति और पूरे ध्यान की मांग करती हैं।”टीम के बाकी सदस्यों की क्षमताओं पर भरोसा है।

चयन समिति जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट के नाम का ऐलान करेगी।भारतीय टीम रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान एवं मुकेश कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *