Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा:डीएवी में विवेकानंद जयंती संपन्न

चाईबासा:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का झंडा गाड़ दिया।

शिक्षक देवानंद तिवारी ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित विचार प्रस्तुत किए। संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में समूह गान प्रस्तुत किया गया। छात्र श्लोक पोद्दार और पृथ्वीश महापात्रा ने स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार प्रार्थना सभा में प्रस्तुत किए। छात्रा हर्षिता कुमारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। छात्र वेदांश सतपथी ने स्वामी विवेकानंद के गणवेश में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी जी द्वारा प्रस्तुत किए गए|

भाषण के प्रमुख अंश को प्रार्थना सभा में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के विजेताओं को प्राचार्या रेखा कुमारी ने पदक प्रदान किया एवं उनके विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब हो कि इस प्रतियोगिता में कुल 462 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिनमें से 34 को स्वर्ण पदक, 24 को रजत पदक और 29 को कांस्य पदक प्रदान किया गया। मंच संचालन छात्रा जैस्मिन वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *